नई दिल्ली, फरवरी 4 -- आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी बैड्स ऑफ बॉलीवुड नेटफ्लिक्स पर खूब देखी और पसंद की गई। इस सीरीज में मनोज पाहवा ने लक्ष्य लालवानी के अंकल का रोल किया था। वह म्यूजिशियन थे। मनोज ने अब शाहरुख खान के बेटे के साथ काम करने का अनुभव बताया है। उन्होंने बताया कि कैसे वह आर्यन के ऑडिशन लेने और स्क्रिप्ट ना देने से चिढ़ गए थे। बाद में कैसे राजी हुए। साथ ही बताया कि शाहरुख सेट पर आते तो कैसा बर्ताव करते थे।होगा आर्यन अपने घर का मैशेबल इंडिया से रीसेंट बातचीत में मनोज पाहवा बोले, 'आर्यन ने मुझसे वो चीजें करवाईं जो मैंने पहले कभी नहीं की थीं। मैंने रोल के लिए कभी ऑडिशन नहीं दिया था। उसने मुझे बुलाया और कहा कि वह मुझसे ये करवाना चाहता है। मैंने शुरू में मना कर दिया था।' मनोज ने ऐसा करने की वजह भी बताई। बोले, 'मैंने स्क्रिप्ट मांगी ल...