मुरादाबाद, जनवरी 20 -- आर्यन क्लब की ओर से मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। शुरुआत फाउंडर सुदेश आर्य एवं अध्यक्ष सिमरन कौर ने दीप प्रज्वलन कर किया। सचिव रेखा सिंह व कोषाध्यक्ष निष्ठा सक्सेना ने क्लब सदस्यों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। सदस्यों ने विधा की देवी सरस्वती माता की पूजा अर्चना व सभी सदस्य पीले वस्त्र में नजर आए। सीमा रस्तोगी, प्रियंका, स्वीटी, कनक, रति रस्तोगी, मनीषा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...