कानपुर, नवम्बर 26 -- कानपुर। बीसीसीआई की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 चैम्पियनशिप के पहले मैच में यूपी ने गोवा को छह विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ ही यूपी टीम ने एलीट-ग्रुप-बी की अंकतालिका में पहला स्थान प्राप्त किया। मैच में शानदार नाबाद 93 रन की पारी खेलने वाले आर्यन जुरैल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यूपी टीम के प्रशासनिक मैनेजर अहमद अली खान तालिब ने बताया कि ट्रॉफी का पहला मुकाबला कोलकाता स्थित जेयू सेकेंड कैम्पस मैदान पर उत्तर प्रदेश और गोवा के बीच खेला गया। गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 172 रन बनाए। टीम की ओर से अभिनव तेजराना ने 35 गेंद में छह छक्कों व चार चौकों की मदद से 72 रन की आतिशी पारी खेली। अर्जुन तेंदुलकर ने 28 रन, विकास ने 21 रन व ईशान ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में यूपी की ओर से तेज गे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.