देवघर, फरवरी 8 -- - नगर थाना के ऊपर बिलासी स्थित एक हॉल से पांचों संदिग्ध युवकों को पुलिस ने दबोचा देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के ऊपर बिलासी स्थित एक हॉल के आसपास अपराधियों के जुटान होने की सूचना नगर पुलिस को मिली थी। जिसका सत्यापन करने के बाद एसडीपीओ के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान एक हॉल के पास से पांच संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवकों की तलाशी लेने पर एक युवक के पास से आर्म्स सहित एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी से सघन पूछताछ शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए युवक नगर थाना के साथ-साथ कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पूछताछ के क्रम में एक युवक ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई। उस आधार पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.