मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- -पोस्टमार्टम हाउस के पास से पुलिस ने दबोचा था मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच परिसर से पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार शातिर पंकज ठाकुर से पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। इससे पहले एसडीपीओ टू विनीता सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को एसटीएफ को एक इनपुट मिला था कि हथियार के साथ एक व्यक्ति परिसर में घूम रहा है। इसके बाद घेराबंदी कर पोस्टमार्टम हाउस के पास से उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में उसकी पहचान करजा थाना के रेपुरा निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई। पुलिस की जांच में पता चला कि वर्ष 2013 में पंकज के खिलाफ करजा थाने में आर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.