मोतिहारी, दिसम्बर 1 -- तेतरिया। राजेपुर पुलिस ने रविवार की रात में मुजफ्फरपुर जिला के शिवाईपटी थाने के पैगम्बर पुर से आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त संजय प्रसाद को घर से गिरफ्तार किया गया। वह आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास के नामजद आरोपी था। पूछताछ करने के बाद सोमवार को उसे मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...