छपरा, मई 21 -- छपरा हमारे संवाददाता। एसटीएफ व डोरीगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आर्म्स एक्ट व हत्या के वांछित अपराधी राहुल राय को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने दी। उन्होंने बताया कि डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव के रहने वाले राहुल कुमार राय हत्या एवं आर्म्स एक्ट के वांछित अपराधी है। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। उसके खिलाफ डोरीगंज थाना के आलवे में पटना जिले के बिहटा और मनेर थाने में सात से अधिक अपराधी मामले दर्ज हैं। सारण पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी । टीम में डोरीगंज थाना अध्यक्ष तथा कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल किए गए थे। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीनियर एसपी ने बताया कि जिले में कुख्यात अपराधियों व वांछित अपराधियों के धर-पकड़ को लेकर लगातार पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.