जहानाबाद, नवम्बर 24 -- देसी शराब जब्त कर जावा महुआ किया नष्ट जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों और शराब के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस की छापेमारी तेज हो गयी है। छापेमारी और सर्च अभियान में रविवार की देर रात तक छुपाकर रखा हुआ जावा महुआ नष्ट किया गया। देसी शराब जब्त की गई। जिले के विभिन्न थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट, शराब बेचने और पीने मामले के आरोपित समेत 15 लोगों की गिरफ्तारी की गयी। पुलिस के अनुसार नगर थाने की पुलिस ने होरिलगंज मोहल्ला के ओमप्रकाश कुमार और रिचा भारती को गिरफ्तार किया। दोनो के विरूद्ध कांड दर्ज है। काको थाने की पुलिस ने औलियाचक निवासी गोल्डन कुमार और पाली के रामपुर बारा के सुनील कुमार को आर्म्स एक्ट में पकड़ा। इसके अलावा हुलासगंज, टेहटा, पाली, विशुनगंज और सिकरिया थाने की पुलिस ने अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की। शराब बे...