मोतिहारी, सितम्बर 29 -- बंजरिया, एसं। बंजरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आर्म्स एक्ट व मादक पदार्थ के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा निवासी प्रवीण कुमार है। वह लूटपाट मामले , मादक पदार्थ व आई टी एक्ट के तहत कई बार जेल जा चुका है । पुलिस ने रविवार की सुबह तीन बजे अवधेश चौक से गिरफ्तार किया है । आरोपी के ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम था । बंजरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि आरोपी की तलाश कई थाने की पुलिस कर रही थी । वह कई बार जेल से छूटने के बाद पुन: आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो जाता। उसके ऊपर बंजरिया थाने में बी एन एस और आर्म्स एक्ट , तुरकौलिया थाने में आर्म्स एक्ट रामगढ़वा थाने में आर्म्स एक्ट , नगर थाना व हरसिद्धि थाने में आर्म्स एक्ट व मादक पदार्थ मामले मेंं केस दर्ज है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.