बेगुसराय, फरवरी 18 -- बलिया, एक संवाददाता। एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। इसमें साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के चम्मनटोल निवासी स्व. वीरो यादव के पुत्र आल्हा यादव को आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं, होली पर्व को लेकर मद्य निषेध निरीक्षक रंजन चौधरी एवं साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विष्णुपुर अहोक बूढ़ी गंडक नदी के किनारे लगभग पांच हजार लीटर कच्चा जावा को शराब को विनष्ट किया गया व 20 लीटर चुलाई शराब तथा शराब बनाने वाला सामान को जब्त किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि सभी कारोबारी नदी और दियारा होने का फायदा उठाकर भाग गया। चिह्नित कर नौ व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.