धनबाद, जनवरी 21 -- धनबाद, प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह हत्याकांड में प्रयुक्त कट्टा बरामदगी के मामले में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपित जोरापोखर थाना क्षेत्र निवासी जेल में बंद गौतम कुमार पासवान, राहुल पासवान व जगदीश उर्फ जगजीत कुमार पासवान को दोषी करार दिया है। 27 जनवरी को अदालत सजा सुनाएगी। अदालत ने अमित कुमार सिंह की हत्या के दूसरे मामले में आरोपित तीनों आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। अभियोजन का संचालन अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र कुमार राय ने किया। 26 अगस्त 2023 को जोरापोखर के अवर निरीक्षक सच्चिदानंद गुप्ता की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके मुताबिक 13 अगस्त 2023 की रात अमित कुमार सिंह की हत्या जोरापोखर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी कोलियरी के शिव मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.