बिहारशरीफ, दिसम्बर 5 -- आर्म्स एक्ट के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। करंडे थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के सीझोड़ी गांव में छापेमारी की। इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी प्रकाश यादव, नरेश यादव और अरविंद यादव उर्फ करू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...