गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- कुचायकोट। विशंभरपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में बुधवार की शाम कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह के रूप में की गई है। दोनों को पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...