बेगुसराय, जुलाई 16 -- बखरी, निज संवाददाता। नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 निवासी रत्नेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र सन्नी सिंह उर्फ कुमार सौरभ सिंह को पूर्णिया से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि गिरफ्तारी अनुसंधानकर्ता मनीष पंडित द्वारा की गई है।सन्नी सिंह बखरी थाना कांड संख्या 224/25 के तहत आर्म्स एक्ट के मामले में अभियुक्त है। यह मामला काफी समय से लंबित था और पुलिस को सन्नी सिंह की तलाश थी लेकिन सन्नी सिंह गिरफ्तारी के भय से भागा फिर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे रिस्तेदार के घर पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...