हजारीबाग, फरवरी 11 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। आर्म्स एक्ट के मामले में फरार आरोपी विनोद गंझू पिता छंगूर गंझू ग्राम मसूरिया, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग निवासी को सिकरी ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छापेमारी में सिकरी ओपी थाना प्रभारी रामकुमार राम , अजय कुमार भगत, समीर कुमार ओझा, अनूप किसको, अजीत प्रमाणिक तथा चौकीदार प्रभात कुमार शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...