जहानाबाद, नवम्बर 26 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। विशुनगंज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात पचवई गांव में छापेमारी की, जिसमें फरार चल रहे आरोपी मिथिलेश कुमार पिता श्याम यादव को गिरफ्तार किया गया। उसके घर से अगस्त महीने में हथियार बरामद किया गया था। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...