सीवान, जनवरी 20 -- मैरवा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने घर की कुर्की-जप्ती किया। यह कार्रवाई सारण कोर्ट से जारी आदेश के आलोक में की गई। आरोपी रज्जू आलम उर्फ पिता मो. बशीर के घर की कुर्की हुई हैं। एक गंभीर आपराधिक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट द्वारा पहले गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस द्वारा कई बार प्रयास के बावजूद वह पकड़ में नहीं आने पर कोर्ट ने आरोपित के खिलाफ इश्तेहार जारी किया था। इसमें उसे तय समय पर न्यायालय में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। बावजूद इसके आरोपित ने न तो सरेंडर किया और न ही कोर्ट में उपस्थित हुआ। आखिरकार कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी की संपत्ति की कुर्की-जब्ती का आदेश दिया। इसके तहत सोमवार को मैरवा पुलिस ने उसके घर पहुंचकर कुर्की की क...