मधेपुरा, फरवरी 19 -- आलमनगर एक संवाददाता। पुलिस ने आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि एसआई कमलेश कुमार ने मंगलवार की देर रात इटहरी पंचायत के झंडापुर वार्ड 9 से आर्म्स एक्ट का आरोपी अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि डायल 112 पर सूचना के आलोक में एसआई गोरख प्रसाद ने मंगलवार की रात आलमनगर वार्ड 15 से नशे की हालत में हंगामा मचाते विमल चौधरी को घर के पास से पकड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...