सहरसा, नवम्बर 30 -- नवहट्टा। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सहित पुलिस बल के द्वारा चलाई गई विशेष अभियान के तहत तीन वारंटी को हिरासत में लिया गया है। आर्म्स एक्ट के आरोपी विशुन देव कामत सहित मोहम्मद इरफान व बैद्यनाथ कुमार को हिरासत में लिया गया जिसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में चलाई गई विशेष अभियान के तहत न्यायालय द्वारा जारी वारंटी की धड़ पकड़ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...