सहरसा, दिसम्बर 20 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। बैजनाथपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट से संबंधित कांड के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पदमपुरा गांव निवासी शिवकुमार पासवान उर्फ सुकुमार पासवान बीते कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। इस संबंध में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि आर्म्स एक्ट कांड के मामले में फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...