काशीपुर, फरवरी 24 -- काशीपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर की प्रधानाचार्या डॉ. मालिनी शर्मा को सेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रगति के लिए दिया गया है। डॉ. मालिनी शर्मा के कुशल नेतृत्व में आर्मी स्कूल, हेमपुर के विद्यार्थियों की आईआईटी, नीट, एनडीए और राष्ट्रीय स्तर के खेलों जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में होने वाली उपलब्धियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रधानाचार्य को इससे पहले भी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृट प्रदर्शन के लिए तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी तथा चीफ ऑफ स्टाफ मुख्यालय सेंट्रल कमांड से प्रशंसा पत्र मिल चुका है। विद्यालय के चेयरमैन और स्थानीय सैन्य स्टेशन के कमांडेट ब्रिगेडियर सुखवीर सिंह ने कहा कि सेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र भारतीय थल सेना में वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.