कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। बर्रा-2 स्थित पूर्णचंद्र स्कूल में बुधवार को इंटर स्कूल आमंत्रण 7-ए साइड हॉकी टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में आर्मी स्कूल कैंट ने पूर्णचंद्र-बी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन-ए ने डीपीएस कल्याणपुर को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। गुरुवार को आर्मी स्कूल कैंट और पूर्णचंद्र-ए के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। स्कूल कैम्पस में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में आर्मी स्कूल कैंट की टीम ने पूर्णचंद्र-बी को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पराजित किया। आर्मी स्कूल ओर से अभय सिंह ने शानदार हैट्रिक के साथ अकेले चार गोल किए। दूसरे सेमीफाइनल मैच में पूर्णचंद्र-ए ने डीपीएस कल्याणपुर को 4-0 से हराया। गुरुवार को फाइनल मैच के बाद विजेता व उपविजेता टीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.