जहानाबाद, फरवरी 8 -- शहर के मलहचक व इरकी के समीप घटना को दिया अंजाम जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। बाइक चुराने वाले अपराधियों की कारस्तानी फिर बढ़ते जा रही है। वाहन चुराने वाले गिरोह के लोगों ने शहर के दो स्थानों से फिर दो बाइकों की चोरी कर ली। एक गाड़ी आर्मी मैन की थी जबकि दूसरी बाइक एक ग्रामीण युवक की। इस संबंध में नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के श्याम नगर मोहल्ला के निवासी आर्मी मैन रणधीर कुमार अपनी बाइक से मलहचक मोड के समीप आए थे। उन्हें कुछ सामानों की खरीदारी करनी थी। उन्होंने उक्त मोड़ के किनारे एक जगह पर अपनी बाइक खड़ी की थी। खरीदारी करने के बाद जब वे वापस लौटने के लिए मलहचक मोड़ आए तो उनकी गाड़ी गायब थी। वह परेशान हो गए। उन्होंने खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। आसपास के लोगों ने भी...