आगरा, जनवरी 15 -- सेंट जॉन्स कॉलेज की एनसीसी कैडेट समायरा नाज ने आर्मी डे परेड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 1 यूपी बटालियन एनसीसी की कैडेट यूओ समायरा नाज़ ने जयपुर में आयोजित आर्मी डे परेड में प्रतिभाग किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि समायरा ने इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण परेड में भाग लेकर अपनी बटालियन और शहर का मान बढ़ाया है। एनसीसी ऑफिसर प्रो. दिनेश लाल के अनुसार समायरा अभी बीकॉम (वोकेशनल) की पढ़ाई कर रही। उन्होंने बताया कि समायरा का चयन उनके उत्कृष्ट सैन्य कौशल, अटूट समर्पण और एनसीसी में निरंतर शानदार प्रदर्शन का प्रतिफल था। समायरा की सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी सेना और राष्ट्र सेवा की दिशा में बढ़ने के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.