बरेली, जून 14 -- फरीदपुर, संवाददाता। अपहरण के बाद बंधक बनाकर रेप का प्रयास करने के आरोप में भाजपा के युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने वाली महिला ने पति के खिलाफ नया खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में महिला ने पति पर फौजी बनकर शादी करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया आर्मी की वर्दी पहने हुए तस्वीरें दी है। महिला के मुताबिक इज्जत नगर की रहने वाली महिला की शादी फरीदपुर के कैरूआ गांव के अरविंद यादव से हुई थी। शादी से पहले अरविंद ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताया और आर्मी वर्दी में तस्वीरें भी दिखाई। शादी के कुछ दिन बाद वह 'ड्यूटी का बहाना बनाकर गया, लेकिन कुछ समय बाद लौट आया और फिर कभी नौकरी पर नहीं गया। महिला ने पति से सवाल किए तो अरविंद ने खुद स्वीकार किया कि वह फौज में नहीं है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.