रुड़की, अक्टूबर 9 -- आर्मी इंटेलिजेंस रुड़की व लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू-पुलिस) की टीम ने सैन्य क्षेत्र से एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से सेना की वर्दी, नेम प्लेट, बूट, आर्मी कार्ड के साथ 18 डेबिट कार्ड भी मिले हैं। आरोप है कि वह आर्मी के फर्जी पहचान पत्र के जरिए सैन्य क्षेत्र में प्रवेश करने की फिराक में था। संयुक्त टीम ने पूछताछ के बाद देर शाम आरोपी को सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, आर्मी इंटेलिजेंस और एलआईयू को सूचना मिली कि कैंट क्षेत्र में एक युवक घूम रहा है, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। इस पर संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे एमईएस के पास धरदबोचा। पूछताछ में उसकी पहुचान 28 वर्षीय सुरेंद्र निवासी शिखर, राजस्थान के रूप में हुई। वह कुछ माह से रुड़की के आदर्श नगर में किराये पर रह रहा था। पूछताछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.