उरई, जनवरी 16 -- कदौरा। मुमताज मिनी स्टेडियम में चल रहे केपीएल 2026 के लीग मुकाबलों की श्रृंखला में शुक्रवार को आर्मी इलेविन चुर्खी और हमजा अमरौधा के बीच मैच खेला गया। संतुलित बल्लेबाजी और प्रभावी गेंदबाजी के दम पर आर्मी इलेविन चुर्खी ने 15 रनों से जीत हासिल की। हमजा टीम को खराब प्रदर्शन के चलते हार का मुंह देखना पड़ा। टॉस के उपरांत पहले बल्लेबाजी करने उतरी आर्मी इलेविन चुर्खी की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 88 रन बनाए। इस पारी में राजभर ने अहम भूमिका निभाई। टीम का नेतृत्व कप्तान अक्षय ने किया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी हमजा अमरौधा की टीम लगातार दबाव में रही। विकेटों के पतन से रन गति प्रभावित हुई और पूरी टीम 12 ओवरों में 73 रन बनाकर सिमट गई। अमरौधा की ओर से आदिल ने सर्वाधिक 23 रन बनाकर संघर्ष किया। टीम की कप्तानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.