गुमला, फरवरी 2 -- गुमला, संवाददाता । डीएवी गुमला में सोमवार को विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत ट्रूप संख्या 18/46 झारखंड बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने चंदाली क्षेत्र के निकटवर्ती जल निकायों के पास पौधारोपण अभियान चलाया। मौके पर 46 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पीबी शर्मा ने कैडेटों की सराहना करते हुए कहा कि जल और जीवन का गहरा संबंध है। आर्द्र भूमियां पर्यावरण की किडनी के समान हैं। जिनका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.रमाकांत साहू ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी सेकेंड ऑफिसर अभिजीत झा ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य अनुशासन के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.