पलामू, अप्रैल 27 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के आर्थो विभाग की अद्यतन स्थिति की अब प्रतिदिन अधीक्षक जांच करेंगे। अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने विभागाध्यक्ष को जारी निर्देश में कहा है कि आपरेशन संबंधित कार्य प्रत्येक दिन निष्पादित किया जाएगा। हिन्दुस्तान अखबार ने 24 अप्रैल को एमआरएमसीएच के आर्थोपेडिक विभाग की ख़बर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद ऑर्थो विभाग की स्थितियों में सुधार के लिए एमआरएमसीएच के अधीक्षक कार्यालय से आदेश जारी किया गया है। अधीक्षक कार्यालय के अनुसार आर्थो विभाग के सुचारु रूप से कार्यान्वयन के लिए आनंद कुमार पासवान को आर्थो विभाग का प्रभारी नामित किया गया है। साथ ही निर्देश किया गया कि आर्थो एचओडी अविलंब कर्मी को प्रभार दिलाना सुनिश्चित करेंगे। आर्थो विभाग में मूलभूत सुविधाओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.