बस्ती, फरवरी 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक कैली के आर्थो विभाग में इम्पलांट्स की व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए कवायद शुरू की गई है। विभाग में इप्लांट्स की कमी से मरीजों की सर्जरी में आ रही समस्या को दूर करने के लिए जेम पोर्टल से ब्लक में इम्पलांट की खरीदारी की जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने आर्थो इम्प्लांट्स के लिए अधिकारियों से रूप रेखा मांगी गई है। अस्पताल में इम्प्लांट्स की कमी से आयुष्मान के मरीजों की सर्जरी प्रभावित हो रही है। आर्थो विभागाध्यक्ष डॉ. विजय श्रीवास्तव ने बताया आयुष्मान के मरीजों को सर्जरी में देरी को दूर करने के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से इम्पालांट की खरीदारी के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है, जिससे आयुष्मान के मरीजों की सर्जरी उपकरणों के अभाव में नहीं रूकेगी। गौरतलब है कि ओप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.