कन्नौज, फरवरी 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के नेहरू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन ग्राम कमालपुर के पंचायत भवन में उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्य गीत गाकर तथा योगाभ्यास करके की, जिससे सभी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। महिला सशक्तिकरण पर बौद्धिक गोष्ठी के आयोजन में मुख्य बौद्धिक सत्र महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन विषय पर केंद्रित रहा। एनएसएस प्रभारी डॉ.आशीष कुमार गुप्ता ने सत्र का संचालन किया। मुख्य वक्ता राघवेंद्रप्रताप सिंह ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण आर्थिक एवं शैक्षणिक मजबूती पर निर्भर है। आर्थिक स्वावलंबन से ही वास्तविक सशक्तिकरण संभव है। उन्होंने जोर दिया कि समान अवसरों की अनुपस्थिति में महिलाएं बराबरी हासिल नहीं कर सकतीं। संविधान द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.