जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- जमशेदपुर, संवाददाता। कदमा थाना अंतर्गत रामजनमनगर निवासी प्रिंस कुमार सिंह (28) ने सोमवार दोपहर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रिंस का शव फंदे से लटका पाया गया। पिता सुरेश ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि एक साल पूर्व प्रिंस ने पहले से शादीशुदा महिला से प्रेम विवाह किया था, जिसकी तीन संतानें हैं। महिला एक सप्ताह पहले दिल्ली चली गई थी। प्रिंस लंबे समय से आर्थिक तंगी से परेशान था और यही वजह उसकी आत्महत्या की बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.