नई दिल्ली, जनवरी 29 -- आर्थिक सर्वेक्षण : बच्चों की औसत अपेक्षित स्कूलिंग के साल बढ़ाने की जरूरत - कई देशों से पीछे है भारत में औसत स्कूलिंग - भविष्य की चुनौती का संकेत करते हुए इकोनॉमिक सर्वे में 100 प्रतिशत जीईआर का लक्ष्य बताया गया नई दिल्ली। विशेष संवाददाता आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में भारत के डेमोग्राफिक एडवांटेज को लेकर एक अहम चेतावनी देते हुए अपेक्षित स्कूली शिक्षा के वर्ष को मौजूदा 13 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने की सलाह दी गई है। सर्वे के मुताबिक, 2024 में भारत की करीब 27 फीसदी आबादी स्कूल जाने की उम्र (3-18 वर्ष) में थी। यही नहीं, 2047 तक भी यह हिस्सा 20 फीसदी से ज्यादा बना रहेगा। इसके बावजूद, भारत का एजुकेशन इंडेक्स, जो संयुक्त राष्ट्र के ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स (एचडीआई ) का हिस्सा है, अभी भी वैश्विक स्तर पर कमजोर बना हुआ है। इ...