हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 3 -- बिहार की आर्थिक विवरणी राज्य में जिलों के बीच विषमता दर्शाती है। कुछ जिलों में तेज वृद्धि और अधिक खपत हो रही है, तो अन्य में परिणाम धीमी है। ईंधन की खपत का पैटर्न भी राज्य के जिलों में अलग-अलग है। पटना पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस तीनों की खपत में अन्य जिलों से आगे है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 2024-25 में पेट्रोल की प्रति व्यक्ति सर्वाधिक 18.6 मीट्रिक टन की वार्षिक खपत पटना में थी। इसके बाद 12.5 मीट्रिक टन मुजफ्फरपुर और 11.7 मीट्रिक टन पूर्णिया में थी। दूसरी ओर, सबसे कम 5.6 मीट्रिक टन लखीसराय, 5.6 मीट्रिक टन बांका और 6.1 मीट्रिक टन शिवहर में थी, जो पटना में पेट्रोल की खपत के स्तर के एक तिहाई से भी कम थी। राज्य के पटना, शेखपुरा और औरंगाबाद में डीजल की खपत सर्वाधिक थी। इनमें से हरेक जिले में 2024-25 में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.