हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 3 -- बिहार सरकार का अपने स्रोतों से राजस्व लगातार बढ़ रहा है। पांच वर्षों में इसकी वार्षिक औसत वृद्धि दर 12.9 फीसदी रही। 2020-21 में बिहार को अपने स्रोतों से कुल 36,543 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। यह 2024-25 में 59,360 करोड़ हो गया है। इस वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान कर राजस्व (टैक्स कलेक्शन) का रहा। यह 30,342 करोड़ से बढ़ कर 53,578 करोड़ हो गया है। सोमवार को विधानमंडल में पेश बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के मुताबिक गत पांच वर्षों में राज्य सरकार की कुल प्राप्ति में आईजीएसटी (समेकित वस्तु एवं सेवा कर) और एसजीएसटी (राज्य वस्तु एवं सेवा कर) की क्षतिपूर्ति सहित सीजीएसटी का हिस्सा आधे से अधिक रहा है। राज्य के राजस्व स्रोत में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) का हिस्सा 2020-21 में 52.9% से बढ़ कर 2024-25 में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.