एटा, नवम्बर 24 -- अलीगढ़ मंडलायुक्त एवं नोडल अधिकारी संगीता सिंह ने सोमवार को जलेसर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत प्रसिद्ध घुंघरू-घंटी उद्योग और पटना पक्षी विहार में विकास कार्यों का जायजा लिया। सोमवार को जलेसर पहुंचने पर डीएम प्रेमरंजन सिंह ने मंडलायुक्त को घुंघरू-घंटी उद्योग की पारंपरिक निर्माण प्रक्रिया, कारीगरों की वर्तमान स्थिति, निर्यात संभावनाओं तथा उद्योग को आधुनिक तकनीक और विपणन साधनों से जोड़ने को उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया। डीएम ने बताया कि ओडीओपी में कारीगरों को कौशल उन्नयन, वित्तीय सहायता, मशीनरी उपलब्धता तथा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उत्पादों को बढ़ावा देने जैसी कई सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। मंडायुक्त ने कहा कि जलेसर का घुंघरू-घंटी उद्योग जनपद की विशिष्ट पहचान है। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.