बाराबंकी, दिसम्बर 14 -- मसौली। महिलाएं हुनरमंद बनेंगी तभी देश का संपूर्ण विकास होगा, क्योंकि आर्थिक रूप से सशक्त और कुशल महिलाएं न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाती हैं, उन्हें आत्मनिर्भर बनाती हैं और नई दिशा देती हैं, जिससे सामाजिक-आर्थिक प्रगति होती है। उक्त बातें पंचायत भवन बड़ागांव में आज से शुरू हुए 15 दिवसीय जरी जरदोजी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि जरी जरदोजी प्रशिक्षण का शुभारम्भ अब केवल एक कला सीखने तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक बड़े आर्थिक और सामाजिक बदलाव का हिस्सा बन गया है, जिसमें सरकार और स्वयंसेवी संगठन मिलकर कारीगरों, खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र डालीगंज लखनऊ की प्राचार्य त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.