रांची, मार्च 23 -- कांके, प्रतिनिधि। राधिका एंड इतवारी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से रविवार को अरसंडे दुर्गा स्थान में दिन के दो बजे से कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के 100 छात्रों के बीच शिक्षण सामग्री बांटी। मुख्य अतिथि सह ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ शंभू प्रसाद सिंह ने कहा कि उनके पिता किसान थे। उनकी शिक्षा सरकारी विद्यालय से हुई थी। ऐसे में उन्होंने आर्थिक तौर पर कमजोर हालत के संघर्ष को देखा है। बच्चों को सामग्री बांटने में कोषाध्यक्ष डॉ कुमारी आभा, डॉ बीके राय, सत्येंद्र कुमार, चंद्रदीप कुमार, टीके सिंह, महेश कुमार, डॉ अनूपकांत, अशोक द्विवेदी, ओमप्रकाश लालू, त्रिनयन कुमार और रामनाथ रमण आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.