गुड़गांव, फरवरी 14 -- गुरुग्राम,संवाददाता। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के पुराने दाखिलों को लेकर शिक्षा विभाग ने व्यापक स्तर पर स्क्रूटनी शुरू कर दी है। विभाग द्वारा सत्र 2023-24 और 2024-25 के तहत हुए दाखिलों के दस्तावेजों की दोबारा जांच की जा रही है, ताकि पात्र छात्रों को ही योजना का लाभ मिल सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। विभाग ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दाखिला रिकॉर्ड, आय प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, जन्मतिथि और स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट का मिलान करने को कहा है। जिलावार रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी जा रही है। स्क्रूटनी के दौरान कई मामलों में दस्तावेजों में असमानता पाई गई है। कुछ छात्रों के आय प्रमाण पत्र और पीपीपी में अंतर है, तो कहीं जन्मतिथि और स्कूल रिकॉर्ड मेल नहीं खा रहे। ...