अंबेडकर नगर, फरवरी 15 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आरटीई योजना के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। चयनित बच्चों को शासन स्तर से नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें प्रदान की जाएंगी। नि:शुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) योजना के तहत जिले में 832 निजी स्कूलों का चयन किया गया है। चयनित स्कूलों में कुल 5247 बच्चों को प्रवेश मिलेगा। इसी आधार लिंक खाते में किताब कॉपी आदि के पैसे का भुगतान किया जाएगा। योजना के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का प्रवेश दिलाया जाता है। पहले चरण में 16 फरवरी तक आवेदन लेने के साथ सत्यापन किया जाएगा। 18 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी और 20 को विद्यालय आवंटित होगा। दूसरे चरण मं 20 फरवरी से सात मार्च तक आवेदन सत्यापन और डॉटा लॉक किया ...