फतेहपुर, मई 15 -- देवमई। वर्ष 2018 में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने सरस हाट बाजार का उदघाटन कर स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक रीढ़ का हवाला दिया था। सात वर्ष बीतने के बाद ही खंडहरनुमा नजर आने लगा है। जहां की गड़बड़ियों का ग्रामीणों ने वीडियों वायरल किया तब अधिकारियों की आंखे खुली। तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच शुरू करा दी है। देवमई ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुसाफा में महिला स्वावलंबन के लिए सरस हाट बाजार का उदघाटन हुआ था। महज सात वर्षो में लाखों की लागत से बनी दर्जनों दुकानें अब वीरान और जर्जर हाल में हैं। दीवारों का प्लास्टर उखड़ गया, लोहे के शटर बिगड़ गए, रेलिंग भी टूट चुकी हैं। जिन दुकानों से महिला समूहों को उद्यमिता के पंख लगने थे, आज भूसे कबाड़ से भरे पड़े है। दर्जनों दुकानों की खामियों का ग्रामीणों ने एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.