हजारीबाग, फरवरी 2 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की ओर से रविवार को संसद में प्रस्तुत किए गए आम बजट को लेकर हजारीबाग शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने इसे देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला, रोजगारोन्मुख और जनकल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्तमान आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास, स्थिरता और सामाजिक संतुलन का बेहतर समन्वय प्रस्तुत करता है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बीच एक संतुलित, व्यावहारिक और दूरदर्शी बजट प्रस्तुत किया है, जो देश की अर्थव्यवस्था में भरोसा और स्थिरता बनाए रखने में सहायक होगा। अंत में युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस महत्वपूर्ण आम बजट के लिए...