गंगापार, मार्च 22 -- घूरपुर थाना क्षेत्र के एक व्यापारी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर घूरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसरा नई बाजार निवासी 50 वर्षीय अनिल केसरवानी पुत्र हरिचरण केसरवानी दो भाइयों में छोटा था। अनिल केसरवानी आर्थिक रूप से परेशान रहा करता था। शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे वह अपने मकान के तीसरे मंजिल के अपने कमरे में अकेला था। जबकि उसकी पत्नी सुनीता केसरवानी नीचे के तल में खाना पका रही थी। उसकी दो बेटियां स्कूल गई थीं। अनिल केसरवानी ने कमरे में पंखे के चूल्ले में साड़ी का फंदा लगाकर लटक गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी देर बाद जब पत्नी सुनीता केसरवानी खाना बनाने के बाद खाना लेकर कमरे में गई तो वहां अनिल को फंदे पर झूलता देख चिल्लाने लगी। शोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.