आदित्यपुर, दिसम्बर 3 -- गम्हरिया। गम्हरिया थाना क्षेत्र के बलरामपुर निवासी सुमन ठाकुर (43 वर्ष) ने सोमवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी अनुसार, मृतक सुमन ठाकुर ट्रेलर चालक था। काफी दिनों से वह आर्थिक तंगी से परेशान है। साथ ही, वह नशे का आदी था। सोमवार को वह घर पर ही था। दोपहर में खाना खाने के बाद वह अपने कमरा में चला गया और रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक वह अपने कमरे से नहीं निकला तो उसकी पत्नी ने खिड़की से देखा तो उसे फांसी से लटका हुआ देखा। इसकी जानकारी पड़ोसियों को देने के बाद उनकी सहायता से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.