चित्रकूट, फरवरी 9 -- चित्रकूट, संवाददाता। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी कस्बे के मजरा गेटा पुरवा में जनसेवा केन्द्र संचालक ने सोमवार की दोपहर सूना घर पाकर फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर बाद पहुंचे परिजनों ने उसे फंदे पर लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से एक सोसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें खुदकुशी की वजह आर्थिक रुप से परेशान होने का जिक्र है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गेटा पुरवा निवासी 33 वर्षीय आनंदराम अपने घर पर ही जनसेवा केन्द्र का संचालन करता रहा है। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे परिवार के अन्य सदस्य काम से चले गए थे। घर में आनंदराम अकेला था। उसने सूना घर पाकर रस्सी का फंदा बनाया और लटक गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद वापस लौटे परिजनों ने देखा तो उसे फंदे पर लटका पाया। परिजनों की सूचना पर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.