मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- बरवाला गांव निवासी 40 वर्षीय सलमा ई रिक्शा में सवार होकर अपने पति याकूब के साथ गुरुवार की दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां पर डीएम से शहर के अंसारी रोड स्थित एक नर्सिंग होम संचालक पर ऑपरेशन के दौरान टांग में रॉड छोड़ने का आरोप लगाया। साथ ही डीएम उमेश मिश्रा को एक्सरे दिखाते हुए आर्थिक तंगी की वजह से इलाज करवाने की गुहार लगाई। महिला द्वारा अपने इलाज कराने की भावुक गुहार के चलते डीएम ने एम्स में इलाज करवाने की बात कही। जिस पर महिला के पति ने शहर के मेरठ रोड स्थित एक अस्पताल में इलाज कराने के लिए आर्थिक मदद एवं टांग में रॉड छोड़ने वाले चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई। डीएम ने गरीब महिला को इलाज में सहयोग करने का आश्वासन देकर प्राइवेट चिकित्सक के अस्पताल में भेज दिया। डीएम की इस कार्यशैली की सभी ने सराहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.