उन्नाव, जनवरी 9 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के पहलीखेड़ा मोहल्ला के रहने वाले वृद्ध ने आर्थिक तंगी के चलते शुक्रवार दोपहर फंदे से लटका कर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के पहलीखेड़ा गांव के रहने वाले 58 वर्षीय जगजीवन पुत्र छेदीलाल रैदास लंबे समय से एक फैक्ट्री में काम करते थे। हाल के दिनों में काम न मिल पाने और आर्थिक तंगी के चलते वह मानसिक तनाव में थे। परिजनों का कहना है कि काम न होने से घर की जिम्मेदारियों को निभाने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे वह लगातार परेशान रहते थे। इसी तनाव के चलते जगजीवन ने फंदे से लटक आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.