पटना, फरवरी 20 -- बिहार में आर्थिक गतिविधियों में तेजी से बढ़ोतरी होने से शहरी क्षेत्रों के अलावा अब अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में भी बैंक शाखाएं बढ़ी हैं। अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में बैंक शाखाओं की स्थापना की मांग भी तेज हुई है। राज्य में बैंक शाखाओं के ग्रामीण, अर्द्ध शहरी और शहरी क्षेत्रों के बीच वितरण में 2021 से 2025 के बीच बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में मौजूद बैंकिंग शाखाओं की संख्या में अर्द्ध शहरी क्षेत्र का हिस्सा 31 मार्च 2021 के 30.3 प्रतिशत से बढ़कर 31 मार्च 2025 को 32.7 प्रतिशत हो गयी है। यह राज्य में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों और बैंकिंग सेवाओं की तेज होती मांग की वजह से हुई है। शहरी बैंक शाखाओं का हिस्सा भी 21.0 प्रतिशत से बढ़कर इस दौरान 22.2 प्रतिशत हो गया है। इससे राज्य के सभी छोटे और बड़े शहरों में लगातार जारी आर्थिक गतिविधियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.