कानपुर, नवम्बर 19 -- प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर भगवत दास घाट स्थित श्रीनाथ प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में आर्थराइटिस जागरूकता गोष्ठी और निःशुल्क निदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर में कुल 63 मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया, जिनमें 27 ऑस्टियोआर्थराइटिस, पांच रूमेटाइड आर्थराइटिस और 19 कमर दर्द साइटिका और सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस से पीड़ित थे। सभी को डी टॉक्स स्टीम थेरेपी, मिट्टी चिकित्सा और जल चिकित्सा निःशुल्क दी गई। साथ ही डॉ रविंद्र पोरवाल और डॉ रजनी पोरवाल ने रोग नाशक सरल प्रभावशाली घरेलू उपचार बताए। डॉ रविंद्र ने बताया कि आर्थराइटिस लाइलाज नहीं है। सही आहार, विशिष्ट योग, व्यायाम और आयुर्वेदिक उपचार से जोड़ों और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाई जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...