हल्द्वानी, मई 14 -- हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ में बहुप्रतीक्षित समर कैंप की शुरुआत बुधवार से हो गई है। समर कैंप के पहले दिन बच्चे पूरी ऊर्जा, रचनात्मकता और उत्सुकता के साथ विभिन्न गतिविधियों में पूरे जोश से शामिल हुए। कैंप में बच्चों ने स्विमिंग, योग, बैडमिंटन, फुटबॉल, वोकेशनल क्लासेस, एजुकेशनल मूवीज, नृत्य, ताइक्वांडो, रोबोटिक्स, इंडोर गेम्स आदि गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने प्रशिक्षक की उपस्थिति में तैराकी के गुर सीखे। छात्रों ने रोबोटिक्स की बुनियादी जानकारियों से शुरुआत की, जिससे उनके भीतर नवाचार और तकनीकी रुचि जागी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.